Sunday , March 22 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Centre State Science Conclave यह कान्क्लेव केंद्र और राज्य में सहयोग तंत्र को मजबूत करेगा। पीएम सुबह 1030 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कान्कलेव में देशभर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और सचिव हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। देश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरह का यह पहला कान्क्लेव केंद्र-राज्य समन्वय और सहयोग तंत्र को मजबूत करेगा। पीएम सुबह 10:30 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कान्कलेव में देशभर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और सचिव हिस्सा लेंगे।

इसलिए खास है यह सम्मेलन

यह सम्मेलन इसलिए खास है क्योंकि इसका उद्देश्य सहकारी संघवाद के उत्साह से केंद्र और राज्य के बीच समन्वय और सहयोग तंत्र मजबूत करना है। यह कान्क्लेव पूरे देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) के एक सशक्त इको-सिस्टम का निर्माण करेगा। इस दो दिवसीय कान्क्लेव का आयोजन अहमदाबाद के साइंस सिटी में किया जा रहा है।

इन विषयों पर होगी चर्चा

  • इसमें एसटीआई विजन 2047 और राज्यों में एसटीआई के लिए भविष्य के विकास के रास्ते और विजन रखा जाएगा।
  • स्वास्थ्य- सभी के लिए डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल और 2030 तक अनुसंधान एवं विकास में निजी क्षेत्र के निवेश को दोगुना करना।
  • कृषि- किसानों की आय में सुधार के लिए तकनीकी हस्तक्षेप।
  • जल- पीने योग्य पेयजल के उत्पादन के लिए नवाचार।
  • ऊर्जा- हाइड्रोजन मिशन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका सहित सभी के लिए स्वच्छ ऊर्जा।
  • डीप ओशन मिशन और तटीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ देश की भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए इसकी प्रासंगिकता।

गुजरात के मुख्यमंत्री समेत यह लोग होंगे शामिल

इस कान्क्लेव में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (एस एंड टी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिव, उद्योग जगत के लोग, उद्यमी, गैर सरकारी संगठन के लोग, युवा वैज्ञानिक और छात्र शामिल होंगे।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …