Sunday , May 3 2026

आज दोपहर दो बजे पड़ोसी राज्य झारखंड दौरे पर रवाना हुए छत्‍तीसगढ़ के CM..

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर दो बजे पड़ोसी राज्य झारखंड दौरे पर रवाना हो गए। सीएम बघेल ने छत्‍तीसगढ़ भाजपा में अरुण साव को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा में अंतर्कलह चल रही है, उसे दबाने के बदलाव किए गए हैं।

 

सीएम बघेल ने कहा, विश्व आदिवासी के दिन आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाया गया। आगे भी बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। भाजपा में गुटबाजी आगे और उभर कर आएगी।

 

बिहार में हुए बदलाव पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 2024 के लिए यह परिवर्तन के संकेत हैं। बिहार में हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है। राजनीति बिहार की आबोहवा में है। बिहार में जो परिवर्तन हुआ और नया महागठबंधन बना है उसके लिए नीतीश, तेजस्वी और सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं। नीतीश आठवीं बार सीएम और तेजस्वी दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं।

 

जेडीयू के एनडीए से अलग होने पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एनडीए से सबसे पहले अकाली दल का साथ छूटा फिर शिवसेना अब जेडीयू ने किनारा कर लिया है। घटक दलों में एनडीए के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है। इसकी वजह से दल अलग हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री बघेल वहां राजधानी रांची में आयोजित विभिन्न् कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात में रायपुर लौट आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बघेल विशेष विमान से दोपहर दो बजे रांची के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होंगे। शाम को झारखंड आदिवासी महोत्सव में शामिल होने के बाद रात नौ बजे लौट आएंगे।

Check Also

Shrimad Bhagwat Katha 2026 – देवरिया में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन: 2 से 8 मई तक गूंजेगा आध्यात्मिक संदेश

देवरिया जनपद में आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2 मई से 8 …