शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर ग्रामीण ने बीएलएड के छात्र की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
जानिए पूरा घटनाक्रम…


बेटे की शिकायत पर पिता ने बेरहमी से पीटा था
बालक रोते हुए अपने घर गया और परिजन को पूरी जानकारी दी। बालक के आंसू देखकर उसके पिता को गुस्सा आ गया। उसने अरविंद को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीट दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और बीचबचाव किया। इस बीच अचेत होकर गिरे अरविंद को परिजन जलालाबाद सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
परिवार में मचा कोहराम
युवक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मेरठ में काम करता है। अरविंद पढ़ाई में होनहार था। उसकी मौत से पिता दृगपाल व बहन पूजा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।