Thursday , April 30 2026

मुंबई से सामने आया दिल दहला देने वाला हादसा, पढ़े पूरी ख़बर

मुंबई में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। 25 मंजिला इमारत में एक लिफ्ट के गिरने से 20 साल के एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी मुंबई में स्टेशन रोड पर स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में दोपहर 1.30 बजे हुआ।
ग्राउंड फ्लोर पर कांच की लिफ्ट गिरने से कम से कम चार लोग उसमें फंस गए। दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार में से तीन लोग खुद लिफ्ट से बाहर आ गए जबकि चौथे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे युवक को घाटकोपर के नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। वहहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Check Also

Gujarat Nagar Nigam Result – गुजरात निकाय चुनाव परिणाम 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, भुज में AIMIM की 3 सीटों पर जीत

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजे अब तेजी से सामने आ रहे हैं। …