Tuesday , May 5 2026

बाजार वाली गार्लिक ब्रेड का स्वाद मिस कर रहे हैं, तो इस आसान विधि से इसे घर पर ही करें ट्राई…

बाजार में मिलने वाली चीज गार्लिक ब्रेड बच्चों ही नहीं बड़ों को भी बेहद पसंद होती है। अगर आप भी बाजार वाली गार्लिक ब्रेड का स्वाद मिस कर रहे हैं, तो इस आसान विधि से इसे घर पर ही ट्राई कर सकते हैं। कितने लोगों के लिए : 2 सामग्री :
  • ब्रेड
  • अमेरिकन चीज
  • डेढ़ सौ ग्राम सॉल्ट बटर
  • 8-10 गार्लिक (ग्रेट किया हुआ)
  • एक चम्मट ओरिगेनो
  • एक चम्मच चिली फ्लेक्स
  • स्वादानुसार नमक
विधि :
  • सबसे पहले एक बाउल में बटर निकाल लें।
  • अब इसमें ओरिगैनो, ग्रेटेड गार्लिक और चिली फ्लेक्स मिलाएं।
  • इसके बाद गैस पर एक पैन रखें।
  • अब ब्रेड के दो स्लाइस लें और इसके दोनों तरफ तैयार बटर लगाएं।
  • इसके बाद ब्रेड के स्लाइस के बीच में चीज के स्लाइस रखकर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
  • ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंकें।
  • जब गार्लिक अच्छे से पिघल जाए, तो इसे पैन से बाहर निकाल लें।
  • तैयार है गर्मागर्म गार्लिक ब्रेड। इसे सॉस, चटनी या फिर अपनी मनपसंद डिप के साथ सर्व करें।

Check Also

Indian consumer rights petrol pump-पेट्रोल पंप पर मिलती हैं 7 मुफ्त सेवाएं: पैसे मांगे तो करें शिकायत, रद्द हो सकता है लाइसेंस???????…..

भारत में पेट्रोल पंप केवल ईंधन भरवाने की जगह ही नहीं हैं, बल्कि यहां ग्राहकों …