फिनलैंड के स्कूल में 12 साल के बच्चे ने की गोलीबारी…

दक्षिणी फिनलैंड के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में तीन बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए । एक 12 साल के बच्चे को गोलीबारी के आरोप हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह नौ बजकर करीब आठ मिनट पर सूचना मिली कि राजधानी हेलसिंकी के बाहरी क्षेत्र वंता शहर में लगभग 800 विद्यार्थियों वाले एक माध्यमिक स्कूल में गोलीबारी की गई है।

फिनलैंड के अखबार ‘इल्ता-सनोमैट’ ने बताया कि मंगलवार को इस मामले में हेलसिंकी इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। स्कूल में लगभग 800 छात्र और 90 कर्मचारी हैं। कक्षा एक से नौ तक या सात से 15 वर्ष की आयु के बच्चे स्कूल जाते हैं।

 

 

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …