Wednesday , April 29 2026

प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों से की बातचीत, पढ़े पूरी ख़बर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों से बातचीत की। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अग्निवीरों से बातचीत की। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल सेना में नए जवानों की भर्ती के लिए अग्निवीर योजना लॉन्च की थी।

बीते साल सरकार ने लॉन्च की थी अग्निपथ योजना

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 15 जून, 2022 को अग्निपथ योजना की शुरूआत की थी। योजना के तहत पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को अग्निवीर के रूप में चार साल की अवधि के लिए देश की तीनों सेनाओं के अधिकारी के रैंक से नीचे कैडर में भर्ती किया गया है। 17.5 से लेकर 21 साल की आयु के बीच के उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इन अग्निवीरों को अनुकूलित बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण और विशेष व्यापार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उनकी आवश्यकतानुसार अप-स्किलिंग पाठ्यक्रम भी कराए जाएंगे।  

Check Also

Sanjay Dutt upcoming movie- कौन था अफजल खान? ‘राजा शिवाजी’ में संजय दत्त निभाएंगे खौफनाक सेनापति का किरदार

इन दिनों फिल्म राजा शिवाजी को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फिल्म रिलीज से पहले ही …