Friday , May 8 2026

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में हुआ निधन

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, एक सूत्र ने कहा, “दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।” उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल और दो बच्चे – एक बेटा और एक बेटी है। सूत्र ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार दिन में बाद में पुणे में किया जाएगा।

Check Also

Film Release News : इस शुक्रवार थिएटर में रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा जबरदस्त मुकाबला

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का  Film Release News : इस शुक्रवार बॉक्स …