Sunday , May 3 2026

तो इस वजह से लाइव ए थे भारत के दिग्गज कप्तान रहे एमएस धोनी, पढ़े वजह

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह आज यानी रविवार को एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर धोनी के इस बयान के बाद अफवाहें सामने आई थी कि वह चेन्नई सुपर किंग्स से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन धोनी के लाइव आने के बाद ये अफवाह झूठ साबित हुई है। क्योंकि धोनी ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है।

टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर निजी जीवन ही जीना पसंद करते हैं। धोनी कभी भी ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। वह हमेशा खुद को सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से दूर रखते हैं और  सार्वजनिक रूप से तभी नजर आते हैं जब फैंस उन्हें क्लिक करने में कामयाब हो जाते हैं। धोनी ने शनिवार को बताया था कि वह 25 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आने वाले हैं, जहां वो फैंस के साथ कुछ शानदार न्यूज शेयर करेंगे।

उन्होंने बताया था कि वह रविवार दोपहर दो बजे लाइव आएंगे। पूर्व कप्तान लाइव और उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब धोनी लाइव आए थे तो लाखों लोग उन्हें लाइव देख रहे थे। धोनी बिस्कुट कंपनी ओरिया के भारत में पहले लॉन्च के लिए आए थे। इससे पहले धोनी और उनकी बेटी जीवा इस कंपनी के लिए एड भी कर चुके हैं। बता दें कि एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, हालांकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट अभी भी खेल रहे हैं और आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

 

Check Also

Team India schedule 2026- गौतम गंभीर और BCCI आमने-सामने? 2 टीम बनाने पर विवाद ????

BCCI vs गौतम गंभीर: शेड्यूल और 2 टीम के फैसले पर टकराव? भारतीय क्रिकेट इस …