Thursday , April 30 2026

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को देने जा रही ये तोफ़ा

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी इस बार एक नवंबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने धान खरीदी को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की जा रही है। धान उपार्जन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धान खरीदी के दौरान किसान साथियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी खरीदी केंद्रों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। बता दें कि भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल से किसान धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं। रायगढ़ जिले में सीएम ने अफसरों को बारदाने की उपलब्धता और खरीदी की तैयारियों के संबंध में निर्देश थे। बता दें कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहली बार होगा जब धान की खरीदी नवंबर में शुरू होगी। हर साल सरकार एक दिसंबर से धान की खरीदी शुरू होती रही है। सरगुजा संभाग को छोड़ बाकी संभागों में इस बार अच्छी बारिश हुई है। धान की फसल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पकने की संभावना है। 110 लाख मीट्रिक धान खरीदी का लक्ष्य बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले साल रिकॉर्ड धान खरीदी की गई थी। करीब 21 लाख 77 हजार 288 किसानों ने 98 लाख मीट्रिक टन धान सहकारी समितियों में बेचा था। किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये का भुगतान भी सरकार ने किया। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। भूपेश सरकार ने पिछले साल बारिश की वजह से कुछ किसान धान नहीं बेच पाए थे, जिसके बाद खरीदी की तिथि बढ़ाई गई थी। पिछले साल शत-प्रतिशत किसानों से धान की खरीदी की गई थी। धान खरीदी को हर साल भाजपा मुद्दा भी बनाती रही है।  

Check Also

Investment Opportunities India – बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बड़ा बयान

बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार …