Thursday , April 30 2026

उत्तराखंड: आज पहाड़ से लेकर मैदान तक राहत, मसूरी में देर रात बर्फबारी…

प्रदेश भर में आज मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक राहत मिली है। इसके बाद तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि 2800 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्र में आज भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बदलेगा। इसके बाद दूसरे सप्ताह से मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ॉ

वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। शहर में रात को जमकर बर्फ पड़ी। चारो तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। बर्फबारी के बाद आज सुबह शहर में धूप खिली है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुक्कीटॉप से आगे बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध हुआ है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हनुमानचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुआ है।

धरासू,बड़कोट मोटर मार्ग स्थान राडीटॉप के पास बर्फबारी होने के कारण मार्ग जोखिम भरा है।

उत्तरकाशी लम्बगांव मोटर मार्ग स्थान चौरंगी खाल के पास बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध है। बर्फबारी से अवरुद्ध/प्रभावित हुए स्थानों पर संबंधित खण्डों की मशीनरी तैनात है।

Check Also

Gujarat Nagar Nigam Result – गुजरात निकाय चुनाव परिणाम 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, भुज में AIMIM की 3 सीटों पर जीत

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजे अब तेजी से सामने आ रहे हैं। …