स्किन के लिए बेसन को फायदेमंद माना जाता, लेकिन, क्या वाकई इसे लगाने से स्किन की रंगत सुधरती है? जानिए..

बात जब नैचुरल चीजों से स्किन केयर की हो तो बेसन का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जाता है। क्योंकि ये स्किन की आमूमन सभी परेशानियों को कम करने या फिर खत्म करने में मदद करता है। दादी-नानी के स्किन केयर नुस्खों में भी बेसन शामिल रहता है। लेकिन क्या बेसन वाकई में स्किन को गोरा करने में मदद करता है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कि क्या वाकई में बेसन स्किन को गोरा कर सकता है या नहीं। क्या बेसन से स्किन होती है गोरी  बेसन स्किन की रंगत को हल्का करने में बहुत मदद करता है जबकि हल्दी त्वचा की चमक का एक बड़ा स्रोत है। आप बेसन, हल्दी, दही का पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके अलाव आप कच्चे दूध में पेस्ट बना सकते हैं या पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नियमित तौर पर लगाने से आपको फर्क दिख सकता है। बेसन से कैसे हटाएं अनचाहे बाल बेसन एक पॉपुलर नैचुरल सामग्री है जो त्वचा से बालों को स्थायी रूप से हटाने के लिए फायदेमंद है। अनचाहे बालों को हटाने के लिए दो चम्मच बेसन लें। इसमें एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर एक स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। अपने चेहरे को सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में तीन बार लगाएं।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …