रिलायंस ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में डकैती

देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।

गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Check Also

Khan Sir Under Fire : खान सर की बढ़ीं मुश्किलें -फायर विभाग का नोटिस, अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली

पटना: बिहार के चर्चित शिक्षक और लाखों छात्रों के बीच लोकप्रिय नाम खान सर इन …