मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन

मशहूर मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का गुरुवार रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी फिल्म उद्योग के सूत्रों ने दी। वह 87 वर्ष की थीं। सुब्बालक्ष्मी एक संगीतकार और चित्रकार भी थीं। वह मलयालम सिनेमा की प्रतिष्ठित सहायक अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह अक्सर प्रभावशाली ढंग से दादी की भूमिकाएं निभाती थीं।

मलयालम फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए उन्हें खूब सराहा गया। कल्याणरमन, पांडिप्पा और नंदनम जैसी लोकप्रिय फिल्मों में उन्होंने काम किया। उनके निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और मलयालम फिल्म अभिनेता दिलीप ने शोक व्यक्त किया।

Check Also

Khan Sir Under Fire : खान सर की बढ़ीं मुश्किलें -फायर विभाग का नोटिस, अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली

पटना: बिहार के चर्चित शिक्षक और लाखों छात्रों के बीच लोकप्रिय नाम खान सर इन …