ब्रेकफास्ट में खाना है कुछ अच्छा, तो बनाएं गुड़ का पराठा

सदियों से बड़े-बूढ़े खाने के बाद या मीठे में गुड़ खाते आए हैं। इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है। साथ ही, गुड़ खाने से सेहत को भी कई तरह से फायदे हो सकते हैं। गुड़ को घर पर कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं में से एक डिश है गुड़ का पराठा। आप इसे खासतौर पर नाश्ते के समय या चाय के साथ खा सकते हैं।

गुड़ का पराठा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसको खाने से कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर है , जिसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ में अच्छी मात्रा में ग्लूकोज होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है। इसलिए गुड़ के पराठे खाने से शारीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। आइए जानते हैं घर पर गुड़ का पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में।

गुड़ का पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • गुड़ (खांड) – 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • घी (2-3 टेबल स्पून)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हल्दी पाउडर (1/4 चमच)
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 चमच

गुड़ का पराठा बनाने की विधि

  • एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा, गुड़, नमक, हल्दी पाउडर और गरम मसाला मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए आटा गूंथें और इसमें एक छोटा चम्मच घी मिलाएं।
  • आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें।
  • बेलन की मदद से पराठे बेलें।
  • एक तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। पराठे को तवे पर रखें और एक-दो टेबलस्पून घी या तेल से पराठे को अच्छी तरह से सेंकें।
  • दोनों ओर से जब पराठा सुनहरा हो जाए तो, मक्खन या दही के साथ परोसें।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …