Friday , May 8 2026

चारधाम यात्रा: दर्शनार्थियों का आंकड़ा छह लाख पार, सबसे ज्यादा पहुंचे केदारनाथ

इस बार यात्रा के शुरूआत में ही दर्शनों के लिए धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 10 दिन के भीतर छह लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा शुरू होने के 10 दिनों के भीतर चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 2.50 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना औसतन 70 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 29.52 लाख पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा का आगाज 10 मई से हुआ है। इस बार यात्रा के शुरूआत में ही दर्शनों के लिए धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 10 दिन के भीतर बदरीनाथ्, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में छह लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

इसे देखते हुए प्रदेश सरकार व प्रशासन ने भी बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले पर सख्ती बरती है। जगह-जगह पर पंजीकरण की चेकिंग की जा रही है। जिससे धामों में बढ़ रही यात्रियों को भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

धाम दर्शन करने वाले

तीर्थयात्रियों की संख्या

केदारनाथ 2,46,820

बदरीनाथ 1,20,757

यमुनोत्री 1,25,608

गंगोत्री 1,12,508

चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण की संख्या

धाम पंजीकरण संख्या

केदारनाथ 9,87,533

बदरीनाथ 9,04,009

गंगोत्री 5,26,273

यमुनोत्री 4,62,632

Check Also

Kushinagar breaking news – कुशीनगर में सांप काटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, सीएचसी पर परिजनों का हंगामा

स्थान: कुशीनगर | रिपोर्ट: कुशीनगर जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सांप …