हेल्थ टिप्स: ब्रेकफास्ट में शामिल करें स्प्राउट्स, होंगे ये फायदे

हेल्दी बॉडी हर कोई चाहता है। लेकिन हेल्दी डाइट कुछ लोग ही फॉलो कर पाते है। स्प्राउट्स एक बेहतरीन आहार है, लेकिन कुछ लोग ही इसका सेवन करते हैं। स्प्राउट्स से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सुबह के ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। अंकुरित अनाज से शरीर को ऊर्जा के साथ ही कई पोषक तत्व मिलते हैं। काले बीन्स, सोयाबीन, बाजरा, कूटू, दाल, मूंग, जौ, क्विनोआ, छोले ये सभी अनाज स्प्राउट्स के रूप में खाये जाते हैं।

एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण

नियमित रूप से स्प्राउट्स अनाज के नियमित सेवन से पेट से संबंधित सभी समस्या लगभग खत्म हो जाती हैं। एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह रामबाण साबित हो सकता है। स्प्राउट्स को नियमित रूप से अपने ब्रेकफास्ट में लेने से पहले दिन से ही असर दिखना शुरू हो जाता है।

कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

स्प्राउट्स के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। स्प्राउट्स में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

बढ़ेगी आंखों की रोशनी

यदि आप आंखों की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए स्प्राउट्स बेहद फायदेमंद होने वाला है। स्प्राउट्स प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत है। स्प्राउट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट एजेंट भी पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …