Sunday , March 22 2026

मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा- पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। 16 फरवरी को होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर साहा ने भरोसा जताया है कि भाजपा पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। समाचार एजेंसी ANI के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है। इसके अलावा राज्य में रेलवे, वायुमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्गों और इंटरनेट कनेक्टिविटी में भी बहुत सुधार हुआ है।

बीजेपी को मिलेंगी 36 से ज्यादा सीटें

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर साहा ने कहा कि इस बार के चुनाव सूनामी ला देगी। उनका मानना है कि इस चुनाव में कुछ भी हो सकता है लेकिन जो भी होगा वो 2018 के मुकाबले से कम नहीं होगा। बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 36 सीटें मिली थीं और गठबंधन सहयोगी को 8 सीटें। उनका दावा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 36 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।

16 फरवरी को होंगे चुनाव

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होंगे। मेघालय और नगालैंड के साथ त्रिपुरा चुनाव के लिए मतगणना दो मार्च को होगी। भाजपा ने 2018 के चुनाव में वाम मोर्चे को उसके गढ़ में हराकर एक रिकॉर्ड बनाया था। कांग्रेस और वाम दलों के बीच चुनाव पूर्व समझौते और चुनाव के बाद टिपरा मोथा के किसी भी पार्टी से हाथ मिलाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर साहा ने कहा कि जनता के भरोसे के सामने कोई अंकगणित काम नहीं करता।

55 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा

बीजेपी की सहयोगी आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) ने 2018 के चुनावों में आठ सीटें जीती थीं। इस बार के चुनाव में बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Check Also

बुलंदशहर में बिहार चुनाव जीत पर जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर मनाई खुशी

रिपोर्टर – दीपक पंडितलोकेशन – बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा–एनडीए गठबंधन की …