Saturday , January 31 2026

भारत में एक बार फिर कोविड के मामले में बढ़ोतरी, 126 दिनों बाद 800 के पार पहुंचे कोविड मामले

भारत में एक बार फिर कोविड के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी से सक्रिय नजर आने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 126 दिनों के बाद भारत में COVID-19 मामलों की एक दिन की संख्या 800 को पार कर गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 5,389 हो गई।

पिछले 24 घंटे में आए 843 नए मामले

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड ते 843 ताजा मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमण का केसलोड बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,94,349) हो गया। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,799 हो गई, जबकि झारखंड और महाराष्ट्र ने एक-एक मौत की सूचना दी, वहीं, केरल में मरने वालों की संख्या दो है।

90.80 दर्ज की गई रिकवरी रेट

5,839 पर, सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत रहा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण से ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,58,161 हो गई है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत रह गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 220.64 करोड़ खुराक दी गई है।

Check Also

Buddhist Tourism-डिप्टी सीएम केशव मौर्य का सिद्धार्थनगर दौरा, पिपरहवा और महोत्सव पर जोर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद सिद्धार्थनगर के लिए निर्धारित अपने एक …