Saturday , January 31 2026

नवाज शरीफ का ये विश्वासपात्र नेता बनेगा पाकिस्तान का वित्त मंत्री

चार बार के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार को पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। यह पद उनको पिछले महीने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए शहबाज सरकार द्वारा मिली। एक बार फिर ऐसी संभवाना है कि इशाक डार देश का वित्त मंत्रालय संभाल सकते हैं।

पाकिस्तान के वर्तमान विदेश मंत्री इशाक डार देश का वित्त मंत्रालय संभाल सकते हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता मुहम्मद जुबैर ने इसकी जानकारी दी। एआरवाई न्यूज ने इसकी सूचना दी है।

चार बार के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार को पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। यह पद उनको पिछले महीने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए शहबाज सरकार द्वारा मिली। वहीं, शरीफ ने वित्त मंत्रालय की देखभाल के लिए पाकिस्तान के सबसे बड़े बैंक के सीईओ मुहम्मद औरंगजेब को नियुक्त किया।

इशाक डार से लिया जाएगा आर्थिक मामलों पर परामर्श
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध के पूर्व गवर्नर जुबैर ने कहा कि पीएम ने विदेश मंत्री इशाक डार को उन समितियों में शामिल किया है, जहां वित्त मंत्री को शामिल किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘वित्त संबंधी समिति में डार को शामिल करके पीएमएल-एन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आर्थिक मामलों से संबंधित निर्णय लेने में इशाक डार से परामर्श लिया जाएगा।’

जुबैर ने कहा, ‘इशाक डार को दोबारा वित्त मंत्री नियुक्त किया जा सकता है, क्योंकि पीएम उन्हें पहले ही सीसीआई में शामिल कर चुके हैं।’

Check Also

School Van Accident-लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, ओवरलोड गन्ना ट्रक स्कूल वैन पर पलटा

जनपद लखीमपुर खीरी में परिवहन विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, …