Sunday , February 1 2026

नए साल के जश्न में डूबा बिहार, डांस मस्ती के साथ लोगों ने किया 2024 का स्वागत

नया साल (New Year 2024) शुरू हो चुका है। आज साल का पहला दिन है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में नए साल (New Year 2024) का जश्न लोगों ने खूब धूमधाम से मनाया। पटना के कई होटलों में नए साल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डीजे, डांस और आतिशबाजी के बीच लोगों ने नए साल का स्वागत किया।

बता दें कि पटना में लोगों में पहले से ही नए साल का काफी क्रेज था। रात के 12 बजते ही लोगों ने केक कटिंग की और एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई दी। नए साल 2024 के स्वागत का जश्न मनाने के लिए हर उम्र के लोग मौजूद थे। हालांकि युवाओं का तादाद सबसे ज्यादा था। लड़के लड़कियों ने डीजे पर समा बांधा और मनोरंजन करते नजर आए।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …