कानपुर में पति के वियोग में शुक्रवार सुबह एक महिला 60 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूद गई। दोपहर को अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक दो माह पहले पति की मौत होने के बाद से अवसाद में रहती थी।

यूपी के कानपुर जिले से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति के वियोग में शुक्रवार सुबह एक महिला 60 फीट ऊंची पानी की टंकी में चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देख नीचे लोगों की भीड़ लग गई। महिला को बचाने के बजाय लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे।
कुछ ही देर में महिला ने छलांग लगा दी। घायल अस्पताल में महिला को अस्पताल ले जाया गया। दोपहर में अस्पताल में भर्ती महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, दो माह पहले पति की मौत होने के बाद से वह अवसाद में रहती थी।




