डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं जौ का पानी

डायबिटीज की समस्या इन दिनों देशभर में तेजी से बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि भारत इन दिनों डायबिटीज कैपिटल बन चुका है। यह एक लाइलाज बीमारी है जिसे खानपान और दवाओं से कंट्रोल किया जाता है। ऐसे में जौ का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे पीने के कुछ फायदे-

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। देश में इनकी संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार कर इसे कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके अलावा रोजाना वर्क आउट करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी होता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें ,जिसके लिए आप जौ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जौ का पानी डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज में जौ का पानी पीने के फायदे-

फाइबर कंटेंट
जौ में भारी मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है,जो ग्लूकोज के अवशोषण को स्लो कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
जौ के पानी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिससे ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता।

वजन कंट्रोल में रहे
जौ के पानी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन नियंत्रित रखता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है।

हार्ट हेल्दी रखें
जौ के पानी में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारी नहीं होती, जो डायबिटीज के मरीजों में अक्सर देखी जाती है।

पाचन दुरुस्त रखें
जौ के पानी के सेवन से पाचन भी अच्छा रहता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद रहता है।

इंसुलिन सेंसिट्विटी बढ़ाएं
कुछ शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जौ का पानी इंसुलिन सेंसिविटी को बढ़ाता है। यानी ये सेल्स को ग्लूकोज के अवशोषण में मदद करता है।

ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाए
शुगल लेवल से होने वाले डैमेज से भी जौ का पानी शरीर की रक्षा करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन-सी और सेलेनियम ऑक्सीडेटिव डैमेज से शरीर को बचाते हैं।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …