Saturday , March 21 2026

कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू इसी को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम..

 
कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए बेलगावी शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए अब बेलगावी शहर में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए है। सुवर्ण विधान सौधा, जहां सत्र चल रहा है, में हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बेलगावी शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पुलिसकर्मियों में 6 पुलिस अधीक्षक, 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 43 उपाधीक्षक, 95 निरीक्षक और 241 उपनिरीक्षक शामिल हैं।

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद

सूत्रों के मुताबिक, वैक्सीन डिपो मैदान में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जहां मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति बेलगावी को महाराष्ट्र में विलय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि महाराष्ट्र के कुछ नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छा जताई थी। महाराष्ट्र के एक सांसद धैर्यशील माने ने बेलगावी जिला प्रशासन से शहर में उनकी यात्रा की व्यवस्था कराने का अनुरोध भी किया था। हालांकि, जिला अधिकारियों ने उनके प्रवेश पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया कि उनके संभावित भड़काऊ भाषण से कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है

बेलगावी में चल रहा प्रदर्शन

सीमा विवाद को लेकर एमईएस के अलावा, किसानों सहित विभिन्न समूह भी अपनी मांगों को लेकर बेलगावी में प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह सत्र, वर्तमान विधानसभा का आखिरी सत्र होगा, क्योंकि चार महीने बाद चुनाव हैं और सदन के अंदर राजनीतिक दलों के साथ हंगामा होने की आशंका है। बता दें कि ऐसे कई विधेयक हैं जिन्हें चालू सत्र में पेश किए जाने और पारित किए जाने की संभावना है।

Check Also

बुलंदशहर में बिहार चुनाव जीत पर जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर मनाई खुशी

रिपोर्टर – दीपक पंडितलोकेशन – बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा–एनडीए गठबंधन की …