Thursday , April 30 2026

ऋषिकेश: नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहा विदेशी पर्यटक

प्रग्नेश औंधिया परिवार के  साथ स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह गंगा में बह गए।

ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र मे गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से एक विदेशी पर्यटक बह गया। एसडीआरएफ उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कुछ सुराग नहीं लग सका है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 7:45 बजे की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि प्रग्नेश औंधिया (59) पुत्र नटवरलाल निवासी 38 एलिमेंट, लंदन यूके अपनी पत्नी पिनाकी व पुत्र आनंद के साथ स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नहा रहे थे।

इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से प्रग्नेश गंगा में बह गए। परिवार ने शोर मचाया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है।

Check Also

Gujarat Nagar Nigam Result – गुजरात निकाय चुनाव परिणाम 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, भुज में AIMIM की 3 सीटों पर जीत

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजे अब तेजी से सामने आ रहे हैं। …