Saturday , January 31 2026

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति के पास से विस्फोटक और खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस शख्स की पहचान 37 वर्षीय टेलर टेरेंटो के रूप में हुई है और वह सिएटल का रहने वाला है। बताया जाता है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उसे ओबामा के घर के पास देखा और उसका पीछा करना शुरू किया। इसके बाद टेरेंटो ओबामा के घर की तरफ भागने लगा। हालांकि उसे समय रहते दबोच लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह शख्स यूएस कैपिटल रॉयट्स में वांटेड है। वाहन में रखी थीं खतरनाक डिवाइसेज गिरफ्तारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि टेरेंटो का वाहन पास में ही खड़ा था। इसमें कई हथियार और विस्फोटक करने वाली डिवाइस भरी हुई थी। हालांकि इन डिवाइसेज को असेंबल नहीं किया गया था। सीबीएस न्यूज के मुताबिक इससे पूर्व टेरेंटो ने सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान एक लोकप्रिय शख्सियत के खिलाफ धमकी दी थी। इससे अमेरिकी अधिकारी चिंतित हो गए थे। इसके अलावा टेरेंटो के खिलाफ 6 जनवरी 2021 को हुए कैपिटल रॉयट्स में वारंट भी जारी हो चुका है। संयोग की बात नहीं अधिकारियों ने इस बात पर गौर किया टेरेंटो का ओबामा के घर पास खड़ा रहना कोई संयोग की बात नहीं थी। वह पिछले कुछ महीनों से डीसी एरिया में रुक रहा था। वह अपनी वैन के साथ डीसी जेल के बाहर कैंप करता दिखाई दिया था। इसी जेल में छह जनवरी की घटना के कई दोषी बंद हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, टारंटो के खिलाफ आरोपों में भगोड़ा होने का भी आरोप है। सौभाग्य से, घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गिरफ्तारी के समय ओबामा परिवार घर पर मौजूद था या नहीं।

Check Also

Buddhist Tourism-डिप्टी सीएम केशव मौर्य का सिद्धार्थनगर दौरा, पिपरहवा और महोत्सव पर जोर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद सिद्धार्थनगर के लिए निर्धारित अपने एक …