Friday , March 20 2026

बलिया में पेपर लीक के बाद एक्शन में योगी, आरोपियों पर NSA लगाने का आदेश


पेपर लीक मामले की जांच अब UP STF को सौंप दी गई है. इसके अलावा 24 जिलों के DM-SP से भी रिपोर्ट मांगी गई है. परीक्षा राज्‍य के 24 जनपदों में कैंसिल की गई है. परीक्षा अब नई डेट पर आयोजित की जाएगी जिसकी जानकारी बोर्ड जल्‍द जारी करेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ मीटिंग में कहा कि पेपर लीक करने वालों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई हो. एनएसए लगाया जाए और एसटीएफ अपनी जांच में जल्द दोषियों की पहचान करे.

मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि इस बारे में निर्णय लिया जा रहा है। अभी इतना स्‍पष्‍ट तौर पर बताया जा सकता है कि पेपर काफी सुरक्षा में रखे गए थे। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सारी व्‍यवस्‍था की गई थी। इसके बावजूद पेपर लीक हुआ है तो निश्चित ही इसमें जिम्‍मेदारी तय की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। और इस मामले में दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …