वाराणसी में मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर पाल समाज में आक्रोश
छिबरामऊ से दर्जनों सपा कार्यकर्ता देर रात वाराणसी रवाना
वाराणसी में मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कन्नौज जनपद के छिबरामऊ से समाजवादी पार्टी से जुड़े पाल समाज के लोगों में भारी नाराज़गी है। देर रात दर्जनों की संख्या में पाल समाज के लोग वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। उनका आरोप है कि सनातन धर्म की बात करने वाले ही हमारी देवी मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करवा रहे हैं।
मामला वाराणसी का है, जहां मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से जुड़े पाल समाज के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
देर रात पाल समाज के दर्जनों लोग एकजुट होकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। लोगों का कहना है कि मां अहिल्याबाई होलकर पाल समाज की आराध्य देवी हैं और उनकी मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया जाना पूरे समाज का अपमान है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जो लोग खुद को सनातन धर्म का रक्षक बताते हैं, उन्हीं की शह पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पाल समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
“मां अहिल्याबाई होलकर हमारी आराध्य देवी हैं। उनकी मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, ये पूरे पाल समाज का अपमान है। जो लोग सनातन धर्म की बात करते हैं, वही हमारी देवी की मूर्ति तुड़वा रहे हैं। जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, हम चुप नहीं बैठेंगे।”
फिलहाल मामला संवेदनशील बना हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal