Saturday , March 21 2026

UP: शादी के 14 दिन बाद ‘दुल्हन’ का कत्ल, डीसीआरबी में तैनात सिपाही ने चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला

बस्ती में सिपाही ने शादी के 14 दिन बाद पत्नी की हत्या कर दी। डीसीआरबी में तैनात सिपाही गामा निषाद ने 27 जुलाई को शादी दी थी। सिपाही गोरखपुर जिले के खोराबार थाने के तरकुलही का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यूपी के बस्ती जिले में डीसीआरबी में तैनात सिपाही ने सब्जी काटने वाली चाकू से गोदकर अपनी 22 वर्षीय पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। अभी 14 दिन पहले ही मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पकरीचंदा दूबे गांव निवासी माया निषाद से गायत्री मंदिर में शादी की थी।

गोरखपुर जिले के खोराबार थाने के तरकुलही निवासी आरोपी गामा निषाद को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत भुअर निरंजनपुर मोहल्ले में राजकुमार गौतम के घर में जनपदीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो डीसीआरबी में तैनात कांस्टेबल गामा निषाद किराए पर कमरा लेकर रहता था।

27 जुलाई को मुंडेरवा थाना इलाके के पकरीचंदा गांव निवासी माया गोंड से गायत्री मंदिर में शादी की थी। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में अपनी पत्नी को सब्जी काटने वाले चाकू से पेट में कई वार कर दिए।

हत्या के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी। उसके पिता गिरधारी लाल गौड़ मौके पर पहुंचे। उसकी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में धारदार हथियार से हत्या करने का केस दर्ज किया गया है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …