Sunday , February 1 2026

Meerut: सेंट पैट्रिक्स स्कूल की बस में लगी आग, परतापुर थाने के सामने हुआ हादसा, 18 बच्चे थे सवार

दिल्ली रोड पर परतापुर थाने के पास सेंट पैट्रिक्स स्कूल की बस में आग लग गई। बस में सवार 18 बच्चों को सकुशल नीचे उतार दिया गया। जैसे ही बच्चे उतरे, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।परतापुर बाईपास स्थित सेंट पैट्रिक्स स्कूल के छात्रों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही स्कूल बस में परतापुर थाने के पास अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार 18 छात्रों को नीचे उतार दिया। इसके बाद आग ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।  बस चालक धीर सिंह ने बताया गया कि आगे चल रहे ऑटो ने अचानक ओवरटेक किया तो उसने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद अचानक बस के अंदर से धुआं उठाने लगा। धुएं को देखकर तुरंत बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद बस धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देखकर बच्चे सहम गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी मिलने पर अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। इसके बाद दूसरी बस से बच्चों को उनके घर के लिए रवाना किया गया। कुछ अभिभावक खुद अपने वाहनों से बच्चों को ले गए। अभिभावकों ने स्कूल की सभी बसों की फिटनेस चेक कराने की मांग की है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …