पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वेस्ट जोन डीसीपी एस.एम. कासिम आबिदी के नेतृत्व में तीन शातिर चोर गिरफ्तार
कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर कानपुर पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त एस.एम. कासिम आबिदी के कुशल नेतृत्व में कल्याणपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन त्रिनेत्र, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लाखों रुपये की सरिया चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
यह मामला 12 जनवरी का है, जब कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मनोज कुमार जैन की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा बड़ी मात्रा में सरिया चोरी कर ली गई थी। चोरी की इस वारदात के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम की तकनीकी मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों की पहचान अखिलेश कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता और आयुष शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 30 कुंतल सरिया बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और इस चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही चोरी गए शेष माल की बरामदगी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित मलिक, सचिन कुमार भाटी, दीपक कुमार, भगत सिंह, प्रशांत कुमार की अहम भूमिका रही। इसके अलावा प्रभारी सर्विलांस सेल उप निरीक्षक राम मोहन, सर्विलांस टीम के शुभम पांडेय, हेड कांस्टेबल इमरान और राजीव कुमार भी इस सफल ऑपरेशन का हिस्सा रहे।
कानपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि अपराधियों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal