आशा बहुओं के आंदोलन के बीच सीएमओ कार्यालय पहुंचीं विधायक अर्चना पांडेय
कन्नौज में एक माह से आंदोलन कर रहीं आशा बहुओं की मांगों को लेकर आज छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान आंदोलित आशा बहुओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
राज्यकर्मी का दर्जा और न्यूनतम वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीते एक माह से आंदोलन कर रहीं आशा बहुओं ने आज अपनी आवाज जनप्रतिनिधि तक पहुंचाई। सीएमओ कार्यालय पहुंचीं छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय को आशा बहुओं ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विधायक अर्चना पांडेय ने आशा बहुओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है और आशा बहुओं के भविष्य को लेकर भी जल्द कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
विधायक ने आशा बहुओं से आंदोलन शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों पर विचार किया जा रहा है। वहीं आंदोलन कर रहीं आशा बहुओं ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
“सरकार सभी के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही है। आशा बहनों की मांगों को लेकर भी जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा।”
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal