Wednesday , March 18 2026

Anti Corruption Raid-हमीरपुर में ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

हमीरपुर में रिश्वतखोर सचिव गिरफ्तार

हमीरपुर जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि सचिव निर्माण कार्य के भुगतान के एवज में लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला सुमेरपुर ब्लॉक के बदनपुर गांव का है, जहां तैनात ग्राम विकास अधिकारी शिवशंकर पाल पर सीसी सड़क निर्माण के भुगतान के बदले घूस मांगने का आरोप था।
बताया जा रहा है कि सचिव द्वारा ग्राम प्रधान से करीब 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी, जिसके चलते भुगतान रोक दिया गया था। कई बार अनुरोध के बावजूद भुगतान न होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम बांदा के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया गया और जैसे ही आरोपी सचिव ने 10 हजार रुपये की घूस ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्राम विकास विभाग के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …