Monday , February 2 2026

ऑपरेशन महाकाल-2 : फर्जी प्लॉट बेचने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन महाकाल-2 के तहत अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी विनय तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए प्रदीप गुप्ता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप गुप्ता के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में फर्जी प्लॉट बेचने की शिकायतें दर्ज थीं।

ऐसे किया लोगों को ठगा

  • प्रदीप गुप्ता ने उन्नाव में गंगा जी के पास एक टाउनशिप काटकर प्लॉट बेचने का झांसा दिया।

  • वर्ष 2019–20 में कई लोगों ने निवेश किया, लेकिन न तो उन्हें प्लॉट दिए गए और न ही पैसा लौटाया गया।

  • पीड़ितों को चेक दिए गए, जो या तो बाउंस हो गए या उन पर स्टॉप पेमेंट लगा दिया गया।

  • जब पीड़ित प्लॉट या पैसा मांगने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट भी की गई।

जांच में खुलासा

एसीपी कर्नलगंज की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। अब तक 9 पीड़ित सामने आ चुके हैं, जबकि और लोगों के सामने आने की संभावना है।

पुलिस की सख्ती

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने कहा—
“ऑपरेशन महाकाल के तहत धोखाधड़ी और गंभीर अपराधों में शामिल व्यक्तियों पर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

Check Also

Border 2 Storm : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, नौवें दिन भी कायम धमाकेदार रफ्तार”

मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में सफल …