Friday , March 20 2026

Uttarakhand: भारी बारिश से यमुनोत्री NH के पास भूस्खलन…पैदल मार्ग बंद, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में लैंडस्लाइड हो गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। कई इलाकों में जल भराव के अलावा बाढ़ का खतरा भी बताया गया है। क्या है मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, चलिए जान लेते हैं।उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण राज्य के कई इलाकों में लैंडस्लाइड किया है। इस कारण कई रास्ते भी बंद हो गए हैं। बता दें, गौरीकुंड पैदल मार्ग भी टेंपरेरी बंद हो गया है। फिलहालराज्य में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों का जनजीवन बहुत अस्तव्यस्त कर दिया है। आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटो में राज्य के कई जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है।

इसके अलावा बाढ़ का खतरा भी बताया गया है। राज्य के मौसम को लेकर आईएमडी ने अपडेट दिया है कि देहरादूनटिहरी, पौढ़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

उत्तराखंड में भारी बारिश ने लाहौल स्पीति के लरी नाले में भयंकर बाढ़ आईं है। इसके कारण पीने के पानी की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों में दहशत मची हुई है। मौसम विभाग ने हिमाचल में फिर मौसम खराब होने के साथ-साथ भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। 

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि यातायात व्यवस्था को बनाए रखना और यातायात ब्लॉक होने पर उस जगह पर मशीनरी तैनात कर ट्रैफिक को तत्काल फिर से शुरू करवाने का काम करेंगे। 

सभी विभाग 24X7 हर स्थिती में सतर्क रहने को कहा गया है। सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी अपने अपने मोबाइल फोन खुला रखने के साथ-साथ किसी भी स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 

इसके अलावा किसी भी स्थिति की सूचना इन नम्बरों पर तत्काल देगें। जिला आपदा कंट्रोल रूम Uttarkashi ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं- ये नंबर 01374-222722,1077,75003372699456556431 हैं। 

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …