भूकंप के तेज झटकों से दहला पेरू

पेरू में भूकंप के तेज झटकों से धरती हिली है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि पेरू के तट के पास 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। एजेंसी ने बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यूएस नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि भूकंप के बाद अब सुनामी का भी खतरा हो गया है।

पेरू में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि शुक्रवार को पेरू के तट के पास 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। एजेंसी ने बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।

सुनामी आने का भी खतरा
GFZ ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई थी। यू.एस. नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने आंकड़ों के आधार पर कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा है, जबकि पहले उसने कहा था कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

 

Check Also

G7 Moments : जी-7 के चर्चित लम्हे: मेलोनी ने छोड़ी स्मोकिंग, ट्रंप ने मैक्रॉन की घड़ी पर ली चुटकी

फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक चुनौतियों जैसे …