Sunday , May 3 2026

सलमान खान एक बार फिर से फैन से हुए नाराज..

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान थिएटर्स में है। इस बीच उनका मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें भीड़ से घिरे सलमान खान कुछ गुस्से में नजर आ रहे हैं। साथ में उनका बॉडीगार्ड शेरा भी है। वह फैन्स को सलमान से दूर करने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स हैं। कई लोगों ने सलमान को ऐरोंगेंट बताया है। सलमान को आया गुस्सा सलमान खान बुधवार शाम दुबई से लौटे। मुंबई एयरपोर्ट पर उनको भीड़ ने घेर लिया। वहां सलमान के कुछ फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इस बीच एक फैन ने सलमान से हाथ मिलाने की कोशिश की। सलमान ने उसकी ओर गुस्से से देखा और शेरा की तरफ इशारा किया। शेरा ने उस शख्स को धक्का देकर दूर कर दिया। यह वीडियो वायरल है। लॉरेंस का डर है… क्लिप पर लोगों के रिऐक्शंस हैं। सलमान के फैन, दिखा दिया न ठेंगा। पता नहीं क्या रहता है। हाथ मिलाएंगे जनाब। मिला लिया हाथ? एक ने लिखा है, इसीलिए हर कोई इनसे नफरत करता है। एक और कमेंट है, लॉरेंस का डर है भाई इसीलिए फैन्स के साथ नहीं मिल रहा। एक यूजर का कमेंट है, क्यों लोग इतना भाव देते हैं इनको। एक ने लिखा है, मूवी फ्लॉप होने का गुस्सा। फैन ने किया था प्रपोज सलमान दुबई में एक ईद पार्टी में गए थे। वहां से भी उनके कई वीडियोज वायरल हुए थे। एक फैन ने उन्हें भीड़ में शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दें की सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हो चुकी है। फिल्म नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी ठीक-ठाक कमाई कर चुकी है।

Check Also

Raaka Risk Secret : Raaka पर लगा दांव, फिर हुआ बड़ा उलटफेर

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर रिलीज से पहले ही बड़ा दांव, बिहार में टेरिटोरियल राइट्स …