Sunday , February 1 2026

कर्नाटक से सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, माँ ने अपनी ही बेटियों को किया आग के हवाले

कर्नाटक में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां के कोलार जिले के मुलाबागिलु में एक ज्योति नाम की महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 2 लड़कियों को आग के हवाले कर दिया। यहां तक की उसकी एक बेटी केवल 6 साल की थी। मामले का पता लगते ही पुलिस ने ज्योति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

6 साल की बच्ची की मौत

पुलिस ने बताया कि सभी लोग आंध्र प्रदेश के रामसमुद्रम में कुरुबनहल्ली के रहने वाले हैं। महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी बेटियों को आग के हवाले कर दिया। उसकी 6 साल की बेटी की तो मौत ही हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार महिला भी खुद को आग लगाने वाली थी लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया।  

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …