तमिलनाडु: बॉयलर फटने से लगी कपड़ा मिल में भीषण आग, श्रमिकों को निकाला गया बहार
28/11/2022
Less than a minute
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पलानी के पास समनाथपुरम इलाके में एक निजी यार्न मिल में भीषण आग लग गई।
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीम आग को बुझाने में जुट गई है। कपड़ा मिल में आग लगने के बाद श्रमिकों को तुरंत बाहर निकाला गया। न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, बॉयलर विस्फोट होने के कारण ये आग लगी है।