Sunday , March 22 2026

मध्य प्रदेश के इन इलाकों में भरी बारिश की संभावना

एक ओर जहां देश दीपोत्सव मनाने की तैयारी में जुटा है, वहीं मौसम विज्ञानियों का दावा है कि दिवाली के जश्न में बारिश बाधा बन सकती है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से दीपों के त्योहार की रौनक फीकी हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव होने से उसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखेगा। जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि इंदौर, उज्जैन सहित मालवा अंचल में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इससे पहले बीते साल भी दीपावली पर प्रदेश में बारिश हुई थी, जिसके चलते त्योहारी माहौल में रौनक कुछ कम ही दिखाई दी थी। उत्तरी अंडमान सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र आपको बता दें कि उत्तरी अंडमान सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार को और बढ़ जाने के बाद 24 अक्टूबर तक इसके चक्रवात का रूप लेने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1,460 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में यह कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। जिसका असर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी दिख सकता है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …