Friday , March 20 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी बैठाक में आमजन को लेकर कर सकते है कोई बड़ा एलान

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे से होगी। धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। दिवाली के मद्देनजर सरकार आमजन को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकती है। इस बैठक में अलग-अलग मंत्रालय के मंत्री, विभागीय सचिव, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव शिरकत करेंगे।
पिछली बैठकों में लिए गए फैसले गौरतलब है कि बीते कुछ कैबिनेट मीटिंग्स में झारखंड की हेमंत सरकार ने कई अहम और उल्लेखनीय एलान किए हैं। इसमें 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता परिभाषित करने का प्रस्ताव और 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव अहम है। इसके अलावा सरकार ने आगंनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में वृद्धि जैसा बड़ा कदम भी उठाया था। आमजन को सरकार से कई उम्मीदें 24 अक्टूबर को दिवाली है। हो सकता है कि सरकार आमजन के लिए कोई बड़ा एलान करे। यही नहीं, दिवाली को लेकर कुछ गाइडलाइन भी जारी किए जा सकते हैं। आगामी छठ महापर्व को लेकर भी कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। इस बीच नियुक्ति का इंतजार कर रहे पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को भी सकारात्मक घोषणा की उम्मीद होगी।  

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …