Thursday , April 30 2026

मर्डर करके फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस ने जाल बिछाकर कानपुर से दबोचा

लखनऊ के बाज़ारखाला में शिवम नामके युवक की हत्या करके फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर के निर्देशन में पुलिस ने जाल बिछाकर कानपुर से बाबू नामके हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि  लखनऊ के बाजारखाला के कोयलामंडी में पिछले दिनों शिवम को गोली मार दी गई थी। इस हत्या का आरोप बाबू पर लगा था, जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले चल रहे हैं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बाबू कानपुर चला गया । लखनऊ के पुलिस कमिश्नर  डी के ठाकुर ने इसके लिए स्पेशल टीम बनाई, जिसने बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पकड़े गए बाबू के खिलाफ चमनगंज थाने में एनएसए की कार्रवाई भी चल रही है। बाद में पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बाबू को हिरासत में ले लिया।

Check Also

Investment Opportunities India – बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बड़ा बयान

बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार …