Tuesday , April 14 2026

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 15 April 2026: मासिक शिवरात्रि पर बुध प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Kal ka Panchang: कल 15 अप्रैल 2026 को मासिक शिवरात्रि है, जिस दिन बुध प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है. चलिए इस दिन के सभी मुहूर्त, योग, ग्रहों की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पंचांग के जरिए जानते हैं.

Kal ka Panchang 15 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से हो रहा है, जिसका समापन रात 10:31 बजे होगा. इसके बाद चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही कल मासिक शिवरात्रि, बुध प्रदोष व्रत, कुब्जिका जयंती, विषु कानी और पहेला वैशाख है. चलिए अब जानते हैं 15 अप्रैल 2026 के पंचांग के बारे में.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 47 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर (16 अप्रैल 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 04 बजकर 35 मिनट पर
  • नक्षत्र

    नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा से दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 03:22 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद दिन के अंत तक उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा.

    किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?

    • कुंभ राशि में राहु ग्रह रहेंगे.
    • सिंह राशि में केतु ग्रह रहेंगे.
    • मेष राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह रहेंगे.
    • मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह रहेंगे.
    • कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में चंद्र ग्रह गोचर करेंगे.
    • मीन राशि में शनि ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.

    योग

    ब्रह्म योग से बुधवार के दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 01:24 पर समाप्त होगा. इसके बाद इन्द्र योग रहेगा. इसके अलावा विडाल योग दोपहर 03:22 से सुबह 05:55 मिनट तक रहेगा.

    करण

    करण गर से दिन का आरंभ होगा, जो सुबह 11:27 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद देर रात 10:31 मिनट तक वणिज करण रहेगा. वहीं, विष्टि करण दिन के अंत में रहेगा.

Check Also

Constable Drowns in Canal : हरदोई में नहर में डूबकर प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मी की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे …