Sunday , March 22 2026

विनायक चतुर्थी के दिन विधिवत भगवान गणेश की पूजा करने से कुछ विशेष लाभ मिलते है ..

आज यानी वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन भगवान श्री गणेश की पूजा विधि-विधान से दोपहर के समय की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शाम के समय चंद्रमा नहीं देखने की प्रथा है, ऐसा करने से व्यक्ति पर झूठा कलंक लग जाता है। बता दें कि आज के दिन तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं शुभ योग का समय और कुछ ज्योतिष उपाय।

वैशाख विनायक चतुर्थी 2023 शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन शोभन योग, रवि योग और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि सौभाग्य योग सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। वहीं रवि योग सुबह 05 बजकर 48 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आज के दिन इन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा-पाठ से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं।

वैशाख विनायक चतुर्थी व्रत उपाय

  • भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उनकी उपासना करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसके साथ कुछ अशुभ ग्रहों शांति के लिए भी भगवान गणेश की उपासना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि आज के दिन राहु और केतु ग्रह को शांत करने के लिए भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से राहु का अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है।
  • इसके साथ बुध ग्रह को शांत करने के लिए आज के दिन किसी किन्नर को हरी वस्तुएं जैसे- इलायची, हरा वस्त्र, मूंग दाल इत्यादि का दान अवश्य करें। साथ ही गणपति जी को 21 लड्डू का भोग अवश्य अर्पित करें और कम से कम 108 बार ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:‘ इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है और बच्चों की बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …