महाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र: सीएम शिंदे और उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई अपराध शाखा ने पुणे से गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने पुणे से शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया। उस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे को धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी थी और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (2) और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button