Tuesday , May 5 2026

जानिए मां लक्ष्मी और शंख की पूजा कब होती है, ऐसा कहा जाता है कि..

आज से अगहन का महीना शुरू हो गया है। इस महीने मां लक्ष्मी और शंख की इस महीने में शंख पूजा की जाती है।  भगवान कृष्ण की इस महीने में पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी पूजा और शंख पूजा इस महीने में सुख समृद्धि लाती है। दरअसल शंख और मां लक्ष्मी का खास नाता बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, इसलिए शंख को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसी कारण लक्ष्मी पूजा में शंख को भी खासतौर से रखते हैं। इस महीने बाल गोपाल की पूजा, उनका कीर्तन आदि उत्तम होता है। ये श्रीकृष्ण का प्रिय महीना है। पुराणों में लिखा है कि अगहन मास में व्रत-उपवास और विशेष पूजन करने से श्रीकृष्ण की कृपा मिलती है। अगहन मास में भगवान श्रीकृष्ण  को तुलसी के साथ ही भोग लगाना चाहिए।  इसके बाद कृं कृष्णाय नम:, ऊँ नमो भगवते गोविन्दाय, ऊँ नमो भगवते नन्दपुत्राय या ऊँ कृष्णाय गोविन्दाय नमो नम: मंत्र का जप करें। धूप-दीप जलाएं। उनकी आरती के बाद परिक्रमा करें। प्रसाद अर्पित करें।  

Check Also

Indian consumer rights petrol pump-पेट्रोल पंप पर मिलती हैं 7 मुफ्त सेवाएं: पैसे मांगे तो करें शिकायत, रद्द हो सकता है लाइसेंस???????…..

भारत में पेट्रोल पंप केवल ईंधन भरवाने की जगह ही नहीं हैं, बल्कि यहां ग्राहकों …