घुटनों के दर्द के लिए रामबाण घरेलू उपाय

सर्दियों में घुटनों के दर्द बढ़ जाते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। यदि आप भी इससे परेशान हैं, तो आज इस लेख में कुछ रामबाण घरेलू उपाय बताएंगे। जिसके नियमित सेवन से आप अपने घुटनों के दर्द को छूमंतर कर सकते हैं।

मेथी

यदि आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो मेथी आप के लिए रामबाण इलाज हो सकता है। इसके लिए आप पीसी हुई मेथी सुबह-शाम गर्म पानी के साथ या शाम में भिगो के चबाकर खाएं। इससे घुटने के दर्द में काफी राहत मिलेगी।

हल्दी-दूध

घुटनों और जोड़ों में दर्द में हल्दी-दूध रामबाण घरेलू उपाय है। इसके लिए एक ग्लास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे रात में सोने से पहले पी लें। इससे घुटनों में दर्द की समस्या के साथ ही अन्य कई बीमारियां ठीक हो जाएंगी।

अदरक

सर्दियों में अदरक की डिमांड बढ़ जाती है। सर्दियों में घुटने की दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चाय, अचार, पानी पी सकते हैं। इसके अतिरिक्त अदरक को पीसकर घुटनों में लगा सकते हैं। इससे दर्द से काफी आराम मिलेगा।

एलोवेरा

एलोवेरा को सर्व गुण संपन्न माना जाता है। घुटनों में दर्द से राहत पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्तेमाल से घुटनें में सूजन कम हो जाता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाएं। इसके बाद घुटने पर लगाएं। दर्द के साथ ही सूजन भी कम हो जाएगा।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …