Sunday , March 22 2026

उत्तराखंड में पांच अक्तूबर से बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में पांच अक्तूबर से बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो जबकि छह अक्टूबर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में कहीं हल्की, मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड से अभी मानसून की विदाई नहीं होने की जानकारी दी है। मौसम विज्ञान निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हुआ है। उत्तराखंड में पांच से नौ अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है। बारिश हल्की से मध्यम हो सकती है। सभी जिलों को इसके लिए सूचना भेज दी गई है। मानसून के विदा लेने से पहले बारिश का एक दौर अभी और दिखाई दे रहा है, उसकी के बाद मानसून की विदाई मानी जाएगी।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …