Tuesday , April 28 2026

अगर आप घर में खुशहाली बनाए रखना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन ये उपाय आजमाएं-

हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है होली का पर्व। यह फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व रंगों का है लेकिन रंग खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। मान्यता है कि होलिका की आग में सभी बुराइयों का नाश होता है और लोग घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई विशेष उपायों को आजमाते हैं। ऐसे ज्योतिष उपायों में से एक है कपूर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय जिनसे घर की सुख समृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कपूर जलाने से रोग-दोष भी मुक्त होते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर में किसी भी पूजा के समय कपूर का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है और इससे घर की खुशहाली बनी रहती है। खासतौर पर यदि आप होलिका दहन के दिन ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी के बताए कुछ आसान उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और शांति बनी रहेगी।

कपूर और घी का उपाय

होलिका दहन के दिन घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं और जले हुए कपूर को पूरे घर में घुमाएं जिससे उसकी सुगंध घर के हर एक कोने में फैल जाए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही नहीं, इस उपाय से सुख-शांति बनी रहती है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

लौंग और कपूर जलाएं

होलिका दहन की रात में मुख्य रूप से एक मिट्टी के बर्तन में लौंग और कपूर जलाएं और इसका धुंआ पूरे घर में फैलने दें। कपूर जलाते समय इनकी संख्या 5 या 7 रखें और इसी संख्या में लौंग भी जलाएं। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। कपूर और लौंग की सुगंध बुरी शक्तियों को घर  से दूर करने में मदद करती है।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …