राम नवमी पर इन पकवानों का लगाएं भोग

17 अप्रैल को देशभर में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था इसलिए उनके बाल्यकाल की पूजा होती है। भक्तगण उन्हें प्रसन्न करने के लिेए तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और उसका भोग लगाते हैं। आप भी इस मौके पर लगा सकते हैं उन्हें इन चीज़ों का भोग।

नवरात्रि के नौवें दिन मनाया जाता है राम नवमी का त्योहार। वैसे तो पूरे भारत में राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन उत्तर भारत में इसकी अलग ही धूम देखने को मिलती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जिस वजह से इसे लेकर श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह और उमंग होता है। भगवान राम को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। इस साल 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी है। इस अवसर पर राम जी के बालक स्वरूप की पूजा होती है। पूरे विधि-विधान से भगवान राम की पूजा की जाती है और उन्हें उनकी मनपसंद चीज़ों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं प्रभु श्रीराम को कौन सा भोग अतिप्रिय हैं।

पंजीरी
पूजा में पंजीरी का भोग जरूर लगाया जाता है। पंजीरी कई तरीकों से बनाई जाती है, लेकिन भगवान राम को धनिए की पंजीरी भोग में चढ़ाई जाती है। पिसे हुए धनिया पाउडर को घी में फ्राई कर लें। सुनहरा रंग आने के बाद इसमें पीसी हुई चीनी या गुड का बुरादा मिलाएं। बहुत ही कम समय में इस प्रसाद को तैयार कर सकते हैं।

खीर
भोग में चढ़ाई जाने वाली चीज़ों में खीर बहुत ही खास होती है और ये प्रभु श्रीराम को पसंद भी है। चावल के अलावा लौकी, साबूदाने से भी आप खीर बना सकते हैं और भगवान को चढ़ा सकते हैं। खीर को आप चीनी के अलावा गुड़ से भी तैयार कर सकते हैं। खीर को केले के पत्ते पर रखकर भगवान को अर्पित करें।

श्रीखंड
श्रीखंड महाराष्ट्र और गुजरात की लोकप्रिय डिश है जिसे डेजर्ट के रूप में सर्व किया जाता है। बहुत ही कम समय, चीज़ों और मेहनत से बनने वाली जायकेदार रेसिपी है श्रीखंड। इसे आप राम नवमी के मौके पर बनाएं और प्रभु श्रीराम को भोग में चढ़ाएं।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …